Tuesday, September 15, 2026
Google search engine
HomePoliticalजेन -जी समय की जरूरत

जेन -जी समय की जरूरत

जेन -जी से जुड़े आंदोलन पूरे देश भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। जेन जी ने जंतर मंतर के जरिए जिस तरह से अपने आंदोलन को एक नई दृष्टि दी है, उस पर काफी बहस हो रही है । कल तक राजनीतिक पार्टियां जेन जी को उसे तरह से महत्व नहीं दे रही थी, जिस तरह से उन्हें मिलना चाहिए था। लेकिन उनके हाल के आंदोलन के बाद उन्हें काफी गंभीर नजरिए से देखा जाना लगा है ।यही कारण है कि समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी ,भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस यह सभी पार्टियां जेन जी को केंद्र कर अब अपनी रणनीति तैयार कर रही है। कांग्रेस जहां राहुल गांधी के नेतृत्व में लगातार छात्रों से संवाद कर रही है। अब तक कोटा ,देहरादून ,प्रयागराज और पुणे में राहुल गांधी सफलतापूर्वक छात्रों से संवाद कर चुके हैं। छात्रों की गूंज के नाम से उनके अभियान चलाए जा रहे हैं और बड़ी संख्या में छात्रों की भागीदारी भी सुनिश्चित हो रही है ।वहीं मायावती जी ने अपने हाल के दिनों में बयान में साफ तौर पर कहा है कि जेन जी को वह अपना समर्थन देती हैं ,लेकिन जेन जी को किसी दूसरे पार्टी के झांसे में नहीं आना चाहिए। उन्हें अपने तरीके से अपने आंदोलन को संचालित करना चाहिए। वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी जेन जी को लेकर काफी संजीदा है । रही बात भारतीय जनता पार्टी की तो बता दे की राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में जेन जी से संवाद के लिए एक कमेटी बनाई गई है, जिसमें महासचिव स्मृति ईरानी, विनोद तावड़े और अन्य कई लोग हैं, जो देश के अलग-अलग हिस्सों में जेन जी से संवाद करेंगे ।दोस्तों बता दे की जेन जी कोई अचानक से नहीं आए है । लंबे समय से छात्रों के मन में ,युवाओं के मन में वर्तमान राजनीति को लेकर और शैक्षिक विकास को लेकर सवाल चल रहे थे ।अभिजीत दीपके के रूप में उन्हें जब एक प्लेटफार्म मिला तो वह निखर के आगे आए और अपने आंदोलन को पुरजोर तरीके से शुरू किया। वर्तमान समय में न सिर्फ जेन जी बल्कि जेन अल्फा भी बढ़-चढ़कर अपनी शैक्षिक अधिकार की मांग कर रही है।
ऐसे में अब सत्ता पक्ष को यह सोचने के लिए विवश होना पड़ा है कि जेन जी को उनका अधिकार देना ही होगा।
हालांकि जेन जी को लेकर अभी भी कई तरह के मत बने हुए हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को देखे तो जेन जी को लेकर तरह-तरह की बातें हो रही हैं। लेकिन यहां बताना उचित होगा कि जेन जी वह युवा है ,जो अपने भविष्य की राह तलाश रहे हैं। इसके लिए अगर उन्हें आंदोलन करना पड़ रहा है तो वह कर रहे हैं ।अगर यह कोई सोच रहा है कि वह किसी के लिए बाधा है, तो शायद यह गलत होगा। जेन जी की वर्तमान समय की जरूरत और देन है।

 

Photo credit: Instagram

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular