Sunday, August 2, 2026
Google search engine
HomeBreakingरेलवे ने फिर बढ़ाया किराया

रेलवे ने फिर बढ़ाया किराया

भारतीय रेलवे ने इस साल में दूसरी बार रेल किराया में बढ़ोतरी की है।215 किलोमीटर तक की यात्रा के लिए कोई शुल्क नहीं बढ़ाया गया है ,जबकि 215 किलोमीटर से अधिक यात्रा के लिए नॉन एसी व एसी क्लास के किराया में एक या दो पैसे प्रति किलोमीटर के हिसाब से बढ़ोतरी की गई है। यानी की लगभग 300 किलोमीटर से अधिक की यात्रा करने वाले को कुछ ना कुछ अतिरिक्त किराया देना होगा। रेलवे की ओर से कहा गया है कि ढांचागत विकास, रेल सुरक्षा और सुविधाओं में बढ़ोतरी के लिए ऐसा करना पड़ा है। इससे रेलवे को करीब 600 करोड रुपए की अतिरिक्त आय होगी ,जो रेलवे के विकास पर खर्च किए जाएंगे। बता दे कि इससे पहले जुलाई में रेल किराए में मामूली बढ़ोतरी की गई थी। इस बढ़ोतरी से सीधे तौर पर लंबी दूरी की यात्रा करने वालों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular