बांग्लादेश की पहली प्रधानमंत्री और बीएनपी नेता बेगम खालिदा जिया का निधन हो गया है। खालिदा जिया का अंतिम संस्कार बुधवार को होगा। बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री की मौत के बाद तीन दिन के राजकीय शोक और एक दिन की सामान्य छुट्टी की घोषणा की।
राष्ट्र को संबोधित एक टीवी भाषण में यूनुस ने लोगों से अंतिम संस्कार की नमाज और देशभर में शोक मनाने के दौरान अनुशासन और व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया की मौत पर मैं तीन दिन का राजकीय शोक और उनकी नमाज-ए-जनाजा (अंतिम संस्कार की नमाज) वाले दिन कल एक दिन की सामान्य छुट्टी घोषित करता हूं,” उन्होंने कहा कि खालिदा जिया, जो लंबे समय से बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की प्रमुख थीं और तीन बार प्रधानमंत्री रह चुकी थीं, मंगलवार को ढाका में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनकी उम्र 80 साल थी।
बांग्लादेश में इस वक्त राजनीतिक उथल-पुथल चल रही है। इसी बीच बीएनपी की अध्यक्ष और देश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का सुबह ढाका के एवरकेयर अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके बेटे तारिक रहमान ने अपनी मां के निधन को लेकर कहा है कि वे सिर्फ उनकी नहीं बल्कि इस देश की लोकतंत्र की जननी थीं। उन्होंने यहां लोकतंत्र की लड़ाई लड़ी। आज देश उस मार्गदर्शक व्यक्तित्व के खो जाने का शोक मना रहा है, जिसने उसकी लोकतांत्रिक आकांक्षाओं को आकार दिया।
बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन
RELATED ARTICLES

