Saturday, May 30, 2026
Google search engine
HomeSportsअर्जुन तेंदुलकर की उम्मीदों पर फिरता पानी

अर्जुन तेंदुलकर की उम्मीदों पर फिरता पानी

अर्जुन तेंदुलकर पिछले कुछ सालों से भारतीय टीम में शामिल होने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। हालांकि इसमें उन्हें अब तक सफलता नहीं मिली है । फिलहाल वह गोवा की ओर से विजय हजारे ट्रॉफी खेल रहे हैं और उन्हें उम्मीद थी कि इसमें बेहतर प्रदर्शन होने से उनके करियर को एक मुकाम मिलेगा लेकिन टूर्नामेंट में अब तक का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। टूर्नामेंट में तीन मैचों (हिमाचल प्रदेश, सिक्किम और मुंबई के खिलाफ) में उन्होंने अभी तक एक भी विकेट नहीं लिया है। मुंबई के खिलाफ मैच में उन्होंने 6 ओवर में 47 रन दिए, जिसमें यशस्वी जायसवाल ने उन पर खूब चौके लगाए। बल्लेबाजी में भी वे संघर्ष कर रहे हैं। दो पारियों में उन्होंने कुल 20 रन बनाए हैं, जिनमें बेस्ट स्कोर 19 रन रहा ।हालांकि, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उनका प्रदर्शन ठीक-ठाक रहा था, लेकिन 50 ओवर के इस टूर्नामेंट में अभी तक वे विकेट्स लेने में नाकाम रहे हैं। जल्द ही सुधार की उम्मीद है, क्योंकि अभी टूर्नामेंट के कई मैच बाकी हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular