Thursday, March 26, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsदृश्यम 3 के लिए अक्षय खन्ना ने मांग लिए 25 करोड़

दृश्यम 3 के लिए अक्षय खन्ना ने मांग लिए 25 करोड़

कहते हैं कि जब समय अच्छा होता है तो मिट्टी भी सोना उगलने लगती है और समय खराब हो तो हाथी पर बैठे आदमी को भी कुत्ता काट लेता है । कहने का आशय है कि समय के हिसाब से चीज बदलती रहती है ।धुरंधर फिल्म तो आपने देखी होगी ,हर कोई रहमान डकैत का मुरीद है। कहा जा सकता है कि पूरी ही फिल्म रहमान डकैत के इर्द-गिर्द घूमती है। भले ही धुरंधर 2 में कहानी किसी दूसरे किरदार पर केंद्रित रहे लेकिन धुरंधर पार्ट वन में तो अक्षय खन्ना ही स्टार है और अगर कल के दिन फिल्म फेयर और नेशनल अवार्ड की घोषणा होती है तो उसमें धुरंधर अक्षय खन्ना की भूमिका को नकारा नहीं जा सकेगा। अब खबरें आ रही है कि दृश्यम 3 के लिए मेकर्स अच्छे खन्ना को फाइनल किए थे ,लेकिन अक्षय खन्ना ने अपनी फीस बढ़ा दी है। उन्होंने सीधे 25 करोड रुपए की मांग की है। जबकि धुरंधर में उन्होंने सिर्फ दो करोड रुपए दिए गए थे। अच्छे खन्ना को भी लगने लगा है कि उनकी कीमत बढ़ने चाहिए, क्योंकि छावा और एक के बाद धुरंधर में जिस तरह से उनकी भूमिका के प्रशंसा हुई है वह उसके हकदार भी है। उससे इनकार नहीं किया जा सकता । अब देखना है की फिल्म मेकर्स उन पर बाजी लगाते हैं या किसी और को कास्ट करते हैं ।लेकिन अक्षय को फिल्म में ना लेना कहीं ना कहीं जोखिम भरा हो सकता है ,क्योंकि वह आज के स्टार है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular