Saturday, May 30, 2026
Google search engine
HomeTourismनए साल में एक सिंग वाले गैंडे शावक का जन्म

नए साल में एक सिंग वाले गैंडे शावक का जन्म

नए साल की शुरुआत वन जीव संरक्षण की दिशा में एक बेहतरीन खबर लेकर आई है। इसे पूरा जल्दापाड़ा क्षेत्र गुलजार है। पर्यटक भी काफी उत्साहित है। दरअसल जल्दापारा नेशनल पार्क में नए साल 2026 के पहले दिन, 1 जनवरी को एक सींग वाले भारतीय गैंडे के शावक का जन्म हुआ है, जो पार्क के सफल संरक्षण और प्रबंधन प्रयासों की एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। यह खुशी का प्रतीक है, और अब मां व शावक दोनों की सुरक्षा के लिए कड़ी निगरानी की जा रही है। नए साल की शुरुआत एक गैंडे के शावक के जन्म से हुई।
यह वन्यजीव संरक्षण और पार्क के स्वस्थ पारिस्थितिकी तंत्र का प्रमाण है। वन विभाग और गश्ती दल मां और शावक की चौबीसों घंटे निगरानी कर रहे हैं। यह घटना भारत में एक सींग वाले गैंडे के संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों के सकारात्मक परिणाम को दर्शाती है, जिससे यह लुप्तप्राय प्रजाति सुरक्षित रह सके। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इनके संख्या और भी तेजी से बढ़ेगी ताकि संतुलन की दिशा में सकारात्मक परिणाम मिले।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular