Saturday, May 30, 2026
Google search engine
HomeBreakingविराट ने 54 वा शतक लगाकर खड़ा किया शतक का अंबार

विराट ने 54 वा शतक लगाकर खड़ा किया शतक का अंबार

क्रिकेट की दुनिया में रन मशीन के नाम से विख्यात विराट कोहली मानो रुकने का नाम ही नहीं ले रहे है।न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने 54वां शतक लगाकर यह बता दिया कि क्रिकेट में उनकी भूख बड़ी है। सचिन तेंदुलकर के 51वें वनडे शतक का रिकॉर्ड एक समय ऐसा लगता था कि शायद ही कोई तोड़ पाए, लेकिन विराट कोहली ने उसे तोड़ते हुए मिल का पत्थर तय कर दिए। यूं कहे तो एक ऐसी लकीर खींच दिए, जिसको तोड़ पाना शायद कठिन होगा। विराट कोहली को अब क्रिकेट की दुनिया में रन मशीन कहा जाने लगा है।वह वनडे और टेस्ट क्रिकेट में जिस तरह एक के बाद एक शतक लगाये जा रहे है यह कहना मुश्किल है कि वह कहां जाकर रुकेंगे।उन्होंने 91 बॉल पर न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक लगाया। हालांकि वह टीम को जीत नहीं दिला सके। उन्हें महज कुछ ही बल्लेबाजों का साथ मिला, लेकिन उन्होंने यह जता दिया की इस उम्र में भी वह बेताज बादशाह है। क्रिकेट जगत उन्हें इसके लिए न सिर्फ नमन कर रहा है, बल्कि चारों ओर से बधाई हो का तांता लगा है । विराट वास्तव में रनों के मामले में विराट साबित हो रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular