Thursday, March 26, 2026
Google search engine
HomeBollywoodशाहरुख खान की तरह क्यों नहीं हैं R Madhavan के सिक्स पैक?...

शाहरुख खान की तरह क्यों नहीं हैं R Madhavan के सिक्स पैक? एक्टर ने कहा था- ‘ये आपके चेहरे को बूढ़ा…’

आर माधवन साउथ से लेकर बॉलीवुड तक में छाए हुए और अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों के चहेते स्टार बने हुए हैं. हालांकि, अपने ज़माने के ज़्यादातर अभिनेताओं के उलट, उन्होंने सिक्स पैक्स वाले किरदार कम ही निभाए हैं. वहीं लगभग 10 साल पहले, रेडिएंट वेलनेस से बात करते हुए, माधवन से पूछा गया था कि उनके पास ओम शांति ओम के शाहरुख खान जैसे सिक्स-पैक क्यों नहीं हैं. इसका एक्टर ने हैरान कर देने वाला जवाब दिया था.

आर माधवन के क्यों नहीं हैं सिक्स पैक?
स्क्रीन के हवाले से सिक्स पैक ना होने के सवाल पर आर माधवन ने कहा था, “मैं हमेशा से एक फैमिली पर्सनल रहा हूं, इसलिए मुझे फैमिली पैक ज़्यादा पसंद है. हालांकि, यह एक चुटीला जवाब है. सच तो ये है कि सिक्स-पैक पाना वाकई एक खूबसूरत चीज़ है, लेकिन तभी जब आप इसे सही तरीके से पाएं.”

उन्होंने आगे कहा था, “सिक्स-पैक पाने के लिए, आपके शरीर में फैट का प्रतिशत 8 से 9 परसेंट के बीच होना चाहिए, और इससे आपका चेहरा बहुत बूढ़ा दिखने लगता है. इरुधि सुत्रु के लिए भी, जब मैंने ये फिजिक बनाई, तो मुझे डेढ़ साल लग गए. ज़्यादातर इंडियन ट्रेनर्स ने मुझे बताया था कि मैं इसे तीन महीनों में कर सकता हूं. अपने प्रोटीन शेक और सप्लीमेंट्स से.”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular