Saturday, May 30, 2026
Google search engine
HomeSportsकेकेआर मुस्तिफजुर रहमान को रिलीज करेगा

केकेआर मुस्तिफजुर रहमान को रिलीज करेगा

तेजी से बदलते घटनाक्रम के बीच आखिरकार बीसीसीआई को कठोर निर्णय लेना ही पड़ा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने कोलकाता नाइट राइडर्स से बांग्लादेशी तेज़ गेंदबाज मुस्तफ़िज़ुर रहमान को आईपीएल 2026 सीज़न के लिए अपनी टीम से रिलीज़ करने को कहा है, क्योंकि बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा को लेकर चल रहे विवाद और भारत-बांग्लादेश तनाव के कारण यह फैसला लिया गया है, और बोर्ड ने केकेआर को खिलाड़ी बदलने की अनुमति भी दी है।
बोर्ड ने केकेआर को मुस्तफ़िज़ुर रहमान को स्क्वाड से हटाने का निर्देश दिया है। यह फैसला बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा और उनके मानवाधिकारों के उल्लंघन के बढ़ते मामलों और भारत-बांग्लादेश के बीच बढ़ते राजनयिक तनाव के बाद आया है। केकेआर ने दिसंबर की नीलामी में मुस्तफ़िज़ुर को ₹9.20 करोड़ में खरीदा था, लेकिन अब बोर्ड के कहने पर उन्हें रिलीज़ करना पड़ सकता है।
मुस्तफ़िज़ुर के लिए रिप्लेसमेंट खिलाड़ी लेने की अनुमति भी दी गई है। दरअसल पिछले दो दिनों में विभिन्न संगठन और कुछ नेताओं ने जोरदार तरीके से इस पर अपनी प्रक्रिया दी थी और इसको लेकर एक बहस भी शुरू हो गई थी। बढ़ते दबाव के बीच आखिरकार यह निर्णय लेना पड़ा है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular