Saturday, May 30, 2026
Google search engine
HomeSportsआबूधाबी में जमावड़ा, लगेगी बड़ी बोली

आबूधाबी में जमावड़ा, लगेगी बड़ी बोली

2026 में होने वाले आईपीएल को लेकर बस कुछ ही घंटे में अबू धाबी में फ्रेंचाइजी मालिक का जमावड़ा होगा और खिलाड़ियों के लिए बोली लगेगी।इस बार का सबसे महंगा खिलाड़ी कौन होगा यह तो नीलामी होने के बाद ही निकाल कर सामने आएगा, लेकिन इतना तय है कि कुछ खिलाड़ियों पर हर मलिक की नजर होगी और हर फ्रेंचाइजी उसे अपने पाले में करना चाहेगा। पिछले नीलामी से पृथ्वी सा, मनन बोरा और सरफराज खान वंचित रहे थे ,उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला था। लेकिन माना जा रहा है कि इस बार उन पर भी नजर होगी। वही कार्तिक शर्मा जिसे सिक्सर किंग कहा जाता है, उन पर भी कंपनियां नजर रखेंगी। इसके अलावा कई विदेशी खिलाड़ी है, जिन्हें अपने पाले में करने को फ्रेंचाइजी आतुर दिखेंगे। जो भी हो आज 277 खिलाड़ियों के लिए आईपीएल में बोली लगनी है और 10 फ्रेंचाइजी के मालिक इसके लिए अपने पिटारा खोलेंगे। अब देखने वाली बात होगी कि इस आईपीएल से किसकी किस्मत चमकता है और किसे निराश होना पड़ता है।किसके पाले में दिग्गज खिलाड़ी आते हैं और कौन चतुराई का प्रदर्शन करता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular