बालेन शाह नेपाल में बने पीएम उम्मीदवार। बालेन और राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) ने 5 मार्च को होने वाले नेपाल चुनावों में मिलकर चुनाव लड़ने के लिए समझौता किया है।बीबीसी नेपाली के मुताबिक़ रविवार तड़के दोनों पक्षों के बीच सात सूत्रीय समझौते पर हस्ताक्षर किए गए.इसके तहत बालेन शाह संसदीय दल के नेता और आगामी चुनावों में प्रधानमंत्री पद के भावी उम्मीदवार होंगे, और रवि लामिछाने राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष होंगे। समझौते में यह भी कहा गया है कि दोनों दलों के एकीकरण के बाद स्थापित होने वाले राजनीतिक दल का नाम ‘राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी’ही रहेगा। रात भर चली लंबी बातचीत के बाद हुए सात-सूत्रीय समझौते के तहत 35 साल के बालेन को संसदीय दल का नेता और प्रधानमंत्री पद का चेहरा बनाया गया है। आरएसपी के अध्यक्ष रवि लामिछाने अपने पद पर बने रहेंगे।

