भारत में अगर कोई सरकारी नौकरी के बाद सबसे ज्यादा लोकप्रिय करियर ऑप्शन है, तो वो बैंकिंग सेक्टर है. कई लोग बैंक को सिर्फ पैसे जमा करने, निकालने या लोन लेने की जगह मानते हैं, लेकिन हकीकत में बैंक देश के सबसे बड़े रोजगार देने वाले संस्थानों में से एक हैं. सरकारी बैंक (Public Sector Banks) हों या निजी बैंक (Private Banks) दोनों में हर साल हजारों नौकरियां निकलती हैं. इन नौकरियों में सैलरी अच्छी होती है, जॉब सिक्योरिटी मिलती है और ग्रोथ का मौका भी होता है. लेकिन सवाल उठता है कि बैंक में नौकरी मिले कैसे और कौन-सी परीक्षा देनी होती है. तो आइए जानते हैं कि बैंकिंग सेक्टर में कदम रखने का पूरा रास्ता क्या है.

