Thursday, March 26, 2026
Google search engine
HomeArticleभारत को मिलीं पहली महिला प्रधानमंत्री

भारत को मिलीं पहली महिला प्रधानमंत्री

19 जनवरी 1966 का दिन कोई सामान्य दिन नहीं है, बल्कि इस दिन भारतीय इतिहास ने एक करवट ली और देश को पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के रूप में मिली थीं । वहीं इंदिरा गांधी जो अपने दूर दृष्टि, कड़े फैसले और पक्के इरादे के लिए जानी जाती हैं ,तभी तो दुनिया उन्हें आयरन लेडी भी कहती है ।लाल बहादुर शास्त्री के निधन के बाद इंदिरा गांधी ने देश की बागडोर संभाली थी और तब वह पहली महिला प्रधानमंत्री बन गई थी। उनके जाने की बाद आज तक देश को कोई दूसरा महिला प्रधानमंत्री नहीं मिला। आज भी उनके चर्चे होते हैं। वह अपने कुछ कठोर फैसलों के लिए हमेशा याद की जाती हैं ,जैसे 1975 में जब उन्होंने देश में आपातकाल लगाया तो उनकी सत्ता चली गई। 1984 में उन्होंने स्वर्ण मंदिर में सेना भेजा तो इसकी कीमत उन्हें अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। इंदिरा जी अन्य भी कई निर्णय के लिए जानी जाती हैं,जो ऐतिहासिक रहा। 1971 में उन्होंने स्वतंत्र बांग्लादेश को जन्म दिया। यह उनके दूर दृष्टि व कठोर निर्णय का ही परिणाम था। जब दुनिया में भारत अभी अपनी शुरुआत कर ही रहा था कि इंदिरा जी ने इस तरह के कदम उठाकर पूरी दुनिया को चौंका दिया और उसी के बाद उन्हें आयरन लेडी कहा जाने लगा ।दरअसल इंदिरा जी की खासियत थी कि वह जो ठान लेती थीं ,वह करके रहती थी उन्होंने अपने कार्यकाल में विकास कार्यों से ज्यादा अपने विवादास्पद फैसलों के लिए पहचान बनाई। इस देश को अब अगला महिला प्रधानमंत्री कब मिलेगा है यह तो समय की बात है, लेकिन इतिहास में 19 जनवरी को हमेशा इंदिरा गांधी के ताजपोसी के लिए याद किया जाएगा। इतिहास तो इन्हीं छोटे-छोटे चीजों से बनती है, भले ही इतिहास बनाने वाला एक बड़ी लकीर खींच जाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular