Saturday, May 30, 2026
Google search engine
HomeSocialमाघी मेले में फिर से संगम पर उमड़ेगा सैलाब

माघी मेले में फिर से संगम पर उमड़ेगा सैलाब

वर्ष 2025 में कुंभ मेला के सफल आयोजन के बाद 2026 के शुरुआती महीने में एक बार फिर से प्रयागराज में माघ मेले की तैयारी जोर शोर से शुरू हो गई है। संगम घाट पर श्रद्धालुओं के लिए हर तरह की व्यवस्था उपलब्ध कराने की कोशिश की जा रही है ,ताकि देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो। साथ ही कुंभ के दौरान घटित सामान्य गलतियों को फिर से नहीं दोहराए जाने को लेकर भी काफी बारीकी से नजर रखी जा रही है । दरअसल प्रयागराज में हर साल माघ महीने में माघ मेले का आयोजन किया जाता है। इसमें बड़े पैमाने पर श्रद्धालु देश भर से आते हैं और संगम तट पर डुबकी लगाते हैं ।माना जाता है कि माघ पूर्णिमा में संगम तट पर डुबकी लगाने से समस्त पाप धुल जाते हैं और व्यक्ति का कल्याण होता है। देश के विभिन्न हिस्सों से संत महात्मा भी इसमें शामिल होने के लिए पहुंचते हैं। राज्य की योगी सरकार इससे भव्य बनाने के लिए हर स्तर पर तैयारी कर रही है ताकि बिना किसी और असुविधा के श्रद्धालुओं को माघ मेले में शामिल किया जा सके। प्रयागराज प्रशासन के अधिकारियों की तत्परता देखते ही बन रही है । सभी आला अधिकारी तैयारी पर नजर रखे हुए हैं। संगम तक पहुंचने के लिए पीपा पुल को व्यवस्थित किया जा रहा है। साथ ही शौचालय व पेयजल की उचित व्यवस्था की जा रही है। ठंड से बचने के लिए जगह-जगह शिविर भी लगाए जाएंगे ।वहीं आवागमन के लिए वाहनों की भी उपलब्धता होगी। ऐसे में माना जा रहा है कि एक बार फिर संगम के तट पर जन सैलाब उमड़ेगा और लोग तीर्थराज प्रयाग के दर्शन कर अभिभूत होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular