Tuesday, November 3, 2026
Google search engine
HomeBreakingमुंबई नगर निगम ने दीया मिर्जा का जागरूकता मूलक वीडियो हटाया

मुंबई नगर निगम ने दीया मिर्जा का जागरूकता मूलक वीडियो हटाया

भलाई का जमाना नहीं रहा। वायु प्रदूषण निश्चित तौर पर चिंता का विषय है। हमने प्रदूषण के प्रति जागरूकता के लिए अवेयरनेस के लिए बनाए गए वीडियो के लिए बीएमसी से कोई फीस नहीं ली थी। यह कहना है जानी-मानी अभिनेत्री व पर्यावरणविद् दीया मिर्जा का। हाल ही में उन्होंने बीएमसी के लिए एक वीडियो शूट किया था, जिसे पर्यावरण के हित में चलाया गया था । इसमें दिवाली के मौके पर वायु प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए कई बातें कही गई थी। लेकिन अब उस वीडियो को बीएमसी ने सोशल मीडिया के अकाउंट से हटा दिया है। दरअसल भारतीय जनता पार्टी के मुंबई अध्यक्ष अमित साटम के बयान के बाद इस वीडियो को बीएमसी ने हटा लिया। उन्होंने कहा कि दिवाली मनाने के तरीके हमें किसी से सीखने की जरूरत नहीं है। वहीं वृहत्तर मुंबई नगर निगम की मेयर रितु तावड़े ने अपने एक बयान में कहा कि दीया मिर्जा हमेशा प्रधानमंत्री मोदी का विरोध करती हैं। केंद्र की नीतियों की आलोचना करती रही हैं । इसके जवाब में दीया मिर्जा ने यह कहा कि बीएमसी ने उनसे अपील की थी इसलिए उन्होंने वीडियो शूट किया था। वायु प्रदूषण निश्चित तौर पर चिंता का विषय है। इस बारे में हम सभी को गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। फिलहाल तो यह मामला थमता हुआ दिख रहा है, लेकिन आने वाले समय में इसके क्या असर होंगे यह तो देखने वाली बात होगी।
बता दे कि अक्सर दीपावली के मौके पर पटाखे नहीं बजाने की अपील की जाती है ,क्योंकि यह न सिर्फ पर्यावरण को दूषित करता है बल्कि इससे पशु पक्षियों को भी काफी नुकसान होता है। कई बार पटाखों की आवाज से पशु पक्षी अपने प्राण से भी हाथ हो डालते हैं ।जानवरों को भी तेज आवाज वाले पटाखे परेशान करते हैं।

फोटो साभार:दैनिक भास्कर

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular