Thursday, March 26, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsप्यूरीफायर पर बाबा का बयान, हो रही बहस

प्यूरीफायर पर बाबा का बयान, हो रही बहस

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण स्तर को लेकर शोर लगातार सुनाई दे रही है । अब इस कड़ी में बाबा रामदेव का नाम भी जुड़ गया है। उन्होंने इसे अमीरों का चोचला बाजी बताया है। दरअसल प्रदूषण के चलते एयर प्यूरीफायर का जबरदस्त तरीके से उपयोग की बात सामने आ रही है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए बाबा रामदेव ने कहा है कि इसकी कोई जरूरत ही नहीं है। यह अमीरों की चोंचलेबाजी है । बाबा के इस बात को लेकर गूगल ट्रेंड भी कर रहा है । सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई है ।सीकोई बाबा रामदेव का समर्थन कर रहा है तो कोई इसके विरोध में अपनी टिप्पणी कर रहा है ।बाबा रामदेव ने कहा है कि बस कुछ एक्सरसाइज कर लीजिए आपको एयर प्यूरीफायर की जरूरत नहीं पड़ेगी । बाबा रामदेव के इस तर्क से सहमत हुआ जा सकता है। इस बात से इनकार नहीं है कि योग से मनुष्य अपने फेफड़ों को तंदुरुस्त रख सकता है और दुष्प्रभाव को कम कर सकता है ,लेकिन दिल्ली में जिस तरह का प्रदूषण लेवल है उससे सिर्फ एक्सरसाइज के बलबूते नहीं बचा जा सकता है। एयर प्यूरीफायर की जरूरत तो होगी ही । बाबाजी जिस जगह पर रहते हैं हो सकता है वहां काफी हरियाली हो। आबो हवा साफ सुथरा हो। यह भी सच है कि यदि प्रदूषण वालों जगह पर योग किया जाए तो शरीर को निश्चित तौर पर नुकसान होगा। बाबा को समझना होगा देश में हर तरह की वैरायटी है। कुछ लोग योग तो कुछ प्यूरीफायर पर ही यकीन करते हैं। क्योंकि उनके पास पैसे हैं । कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हे एयर प्यूरीफायर मयस्सर नहीं होगा। रोजी रोटी के लिए बाहर जाना ही होगा। योग भी शरीर पर तभी काम करता है जब भी आब हवा साफ सुथरा हो, वरना जहरीली हवा लेने से तो वह तन मन को दूषित ही करेगा। बाबा को यह भी समझना होगा कि हिंदुस्तान एक तरह का नहीं है, यहां तमाम विविधताएं हैं, जो सामाजिक और आर्थिक दोनों तौर पर मौजूद है । इसलिए इस तरह की बातें तो ट्रेंड करेंगी ही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular