ठंड को ले अलर्ट, बेवजह बाहर न निकले
- बेवजह घर से बाहर न निकले। इस तरह की चेतावनी मौसम विभाग की ओर से दी जा रही है। उत्तर प्रदेश व बिहार समेत उत्तर भारत के राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कुहासे काफी ज्यादा बढ़ गए हैं और हवा चल रही है। ऐसे में जान माल का खतरा नजर आ रहा है स्थिति को देखते हुए राज्य सरकारों की ओर से कदम उठाए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के आठ राज्यों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। कई शहरों में स्कूलों को बंद कर दिया गया है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि बच्चों को ठंड से बचाया जा सके । साथ ही कहा गया है कि अगर खुब जरुरी काम ना हो तो घर से बाहर निकलें, क्योंकि यह ठंड नुकसानदायक है।साथ ही बुजुर्गों को ज्यादा ख्याल रखने को कहा गया है ।दरअसल माना जा रहा है कि आने वाले कुछ हफ्तों तक ठंड बना रहेगा। ठंड तो हर साल ही होती है, लेकिन इस बार पिछले दो दिनों में अचानक से ठंड बढ़ गई है।