Thursday, March 26, 2026
Google search engine
HomeSportsभारत में अब क्रिकेट के दो भगवान

भारत में अब क्रिकेट के दो भगवान

विराट कोहली जिस तरह से वनडे में रन बना रहे हैं अगर यह सिलसिला चलता रहा तो वह एक ऐसा रिकॉर्ड खड़ा करेंगे ,जिसे तोड़ना बिल्कुल ही नामुमकिन होगा। विराट को यूं तो रन मशीन कहां जाने लगा है तो सचमुच इसमें कोई संदेह नहीं है कि वह रन मशीन ही हैं ।जिनके लिए रन खड़ा करना कोई मायने नहीं रखता है ।क्रिकेट की दुनिया में पहले एक भगवान थे, अब दो-दो हो गए हैं।सचिन को क्रिकेट का भगवान माना जाता है, अब विराट कोहली भी उस सूची में शामिल हो गए हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के लिए यह ऐतिहासिक पल है जब पूरी दुनिया में दो खिलाड़ी भारत से है और उनके रिकॉर्ड को तोड़ना किसी भी दूसरे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी के लिए बेहद कठिन ही नहीं नामुमकिन सा प्रतीत होता है। 53 शतक लगाने के बाद इतना तो तय है कि अब विराट कोहली जब चाहे, जब तक चाहे ,जहां तक चाहे खेल सकते हैं ,क्योंकि अब इन पर उंगली उठाना सरासर बेहयाई होगी। इस कड़ी में क्रिकेटर हरभजन सिंह ने उन लोगों पर निशाना साधा है जो रोहित शर्मा और विराट कोहली के भविष्य पर चर्चा कर रहे हैं। हरभजन का कहना है कि दुर्भाग्य यह है कि वो लोग इन दो दिग्गजों का भविष्य तय कर रहे हैं जिन्होंने खुद कुछ हासिल नहीं किया है। हरभजन ने कहा, यह मेरी समझ से परे है। मैं शायद इसका जवाब न दे पाऊं क्योंकि मैं खुद एक खिलाड़ी रहा हूं और जो मैंने देखा है, वह मेरे साथ भी हुआ है। मेरे कई साथियों के साथ ऐसा हुआ है, लेकिन यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। हम इस बारे में बात नहीं करते या इस पर कोई चर्चा नहीं करते। मुझे बहुत खुशी होती है जब मैं विराट कोहली जैसे खिलाड़ी को अभी भी मजबूती से आगे बढ़ते हुए देखता हूं। यह थोड़ा दुर्भाग्यपूर्ण है कि वे लोग इनके भविष्य के बारे में फैसला ले रहे हैं जिन्होंने कुछ खास हासिल नहीं किया है।

Virat Kohli
Photo credit
internet media
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular